कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिसं। शक्तिपीठ कड़ाधाम में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार आधी रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कुबरीघाट, हनुमान घाट और कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद मां के दरबार में नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते धाम क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल रही। धूप और गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। भोर की मंगला आरती से लेकर रात नौ बजे की शयन आरती तक मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण हुई रत्नावली की नगरी दर्शन के बाद श्रद्धालुओं न...