Kausambi News: नवरात्रि पंडालों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम परख रही फायर ब्रिगेड टीम
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क है। सिराथू तहसील क्षेत्र में फायरकर्मी पंडालों का निरीक्षण करने के साथ आयोजकों और श्रद्धालुओं को आग से बचाव के तरीके बता रहे हैं। साथ ही आपात स्थिति में फायर सिलेंडर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। फायरमैन सुनील त्रिपाठी और शंकर सन दुबे विभिन्न पंडालों में पहुंचकर अग्निसुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान फायर सिलेंडर, रेत और पानी से भरी बाल्टियों समेत आग बुझाने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता जांची जा रही है। पंडालों को अनुमति देते समय निर्धारित अग्निसुरक्षा मानकों के तहत जरूरी इंतजाम किए गए हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पंडालों में परखी अग्नि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.