Kausambi News: नलकूप से हजारों का सामान चोरी, मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव की कांती देवी पत्नी कल्लू ने बताया कि 12 अगस्त को उसके बेटे राम सिंह का निधन हो गया था। अगले दिन पड़ोसी रोशन लाल अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहा था। वह भूमि को अपना बता रहा था। प्रशासन के सहयोग से किसी तरह अंतिम संस्कार हो सका था। पीड़िता के मुताबिक, इसी के बाद से आए दिन उसको धमकी दी जा रही थी। 19 अगस्त को खेत जाने पर पता चला कि चोर वहां लगे सबमर्सिबल से पाइप, सब्बर, इंजन का पार्ट्स आदि चुरा ले गए हैं। पीड़िता को आशंका है कि विपक्षी रोशन लाल व उसके बेटों रामबाबू, शिवम एवं आशीष ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.