कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: दो दिन पहले नलकूप में घुसकर मालिक को मामूली बात पर युवकों ने पीट दिया। नलकूप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के चक अहमदीपुर निवासी विद्या सागर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम को अपने नलकूप पर था। इसी दौरान नौबस्ता गांव का महाबली पुत्र भग्गु अपने साथियों के साथ आ गया। गाली-गलौज शुरू की तो उसने विरोध किया और नलकूप में घुसकर उसको पीटने लगा। शोर मचाने पर खेतों में रहे लोग भागकर आए तो खुलेआम धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने महाबली व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...