कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव में सरकारी नलकूप लगा हुआ है। 29 सितंबर की रात चोरों ने इसके ट्रांसफॉर्मर का छेद करके तेल चोरी कर लिया। इससे किसानों के खेतों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। ऑपरेटर शिवमूरत की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...