Kausambi News: नपं कार्यालय सिराथू में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय सिराथू में स्थायी लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह रहीं। उन्होंने लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम लोगों को सरल, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर विवादों का समाधान होने से लोगों का समय और धन दोनों बचता है। उन्होंने लोगों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की। इस दौरान लोक अदालत के सदस्य सिकंदर, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.