Kausambi News: नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को शमसाबाद स्थित श्री मंगल प्रसाद शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास व आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था तथा बुराई पर अच्छाई की विजय के शाश्वत संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे कलाकारों की सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने यह साबित किया कि उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन मिलने पर छोटी-सी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.