कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गुरुवार को उसकी 14 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पूरामुफ्ती के फतेहपुर गांव का दीपक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी दीपक का उसके गांव में ननिहाल है। वह ज्यादातर ननिहाल में ही रहता था। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...