Kausambi News: ननिहाल आए मासूम का शव तालाब में मिलने से सनसनी
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: चरवा थाने के सिरियावां कलां गांव में दावत में आए तीन वर्षीय मासूम का शव बुधवार सुबह तालाब के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर से लापता बच्चे की मौत को लेकर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करारी नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी शाहनवाज शाह का तीन वर्षीय पुत्र अली हुसैन अपनी मां के साथ सोमवार को अपनी चाची के मायके चरवा थाने के सिरियावां कलां गांव दावत में आया था। मंगलवार दोपहर अचानक वह संदिग्ध दशा में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे उसका शव देखा। बदहवास हालत में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सत्यनारायण, एएसपी अमिता सिंह, डीएसपी शिवांक सिंह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.