Kausambi News: ननमई गांव में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: ब्लॉक कड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ननमई में साफ सफाई की व्यवस्था बदहाल है। गांव के बाहर जगह-जगह गंदगी और प्लास्टिक की कैरी बैग का अंबार लगा हुआ है चारों तरफ फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं वहीं कचरा निस्तारण के लिए बनाया गया कचरा घर भी धूल से पटा हुआ है और महज शोपीस बनकर रह गया है। गांव स्थित कचरा घर के अंदर बने शौचालय की हालत भी बेहद खराब है शौचालय के अंदर लगी बेसिन और सीट टूटी हुई हैं। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण अल्ताफ अली और सनाउल मुस्तफा का कहना है कि गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। कचरा घर बनने के बावजूद उसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई कराने और कचरा घर व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.