Kausambi News: नगर पालिका के लेखा लिपिक पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर में तैनात एक लेखा लिपिक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटे ने उस पर खुद व मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का भी इल्जाम है। प्रकरण की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रयागराज के बिहका उर्फ पूरामुफ्ती निवासी संजय गुप्ता मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय में लेखा लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि वह पिछले तीन सालों से एक अन्य महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। खुद के बीवी-बच्चों से मतलब नहीं रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए खर्च भी नहीं देते हैं। शनिवार को बेटा मुलाकात करने मंझनपुर पहुंचा तो उसने पिता को उसी महिला के साथ किराए के कमरे में प्रवेश करते हुए देखा। इस पर बेटे ने यूपी-112 कंट्रोल रूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.