Kausambi News: नगर पंचायत की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर शाम को नगर पंचायत सिराथू में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। नवीन परती की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार नगर पंचायत सिराथू की नवीन परती भूमि पर वार्ड नौ निवासी ताजुद्दीन द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रभारी राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि, क्षेत्रीय लेखपाल सुल्तान अहमद तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण हटाकर भूमि को सरकारी अभिलेखों के अनुसार खाली कराया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वृक्षारोपण के लिए चिन्हित सरकारी भूमि से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.