Kausambi News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम को दी भावभीनी विदाई
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: सहारनपुर स्थानांतरित हुए उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ के सम्मान में मंगलवार दोपहर को नगर पंचायत सिराथू कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने की। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एसडीएम ने अपने कार्यकाल में प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति दी। उनकी कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। चेयरमैन भोला यादव ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भावुक माहौल में एसडीएम योगेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.