कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नगर निकायों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद मंझनपुर, भरवारी, दारानगर, चरवा, करारी एवं अजुहा में कार्य लंबित/अनारंभ पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिशासी अधिकारियों को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 15वां वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना, आकांक्षी नगर योजना एवं सीवरेज व जल निकासी योजना आदि के अंतर्गत निकायवार कराए जा रहें कार...