कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, यातायात नियमों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। साथ ही 112, 1090, 1098, 1930 और 181 समेत हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कन्या सुमंगला, महिला पेंशन और आयुष्मान भारत योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...