कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: सरसावां ब्लॉक के अंधवा गांव स्थित आंदेश्वरी माता के पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास शुभम पांडेय ने धुंधकारी की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा का प्रसंग सुनते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा व्यास ने धुंधकारी की कथा के माध्यम से मानव जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्मों के महत्व को बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु देर तक कथा का श्रवण करते रहे। आंदेश्वरी माता के पंडाल में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से गांव में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...