कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्र मेले के मद्देनजर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह व डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने कड़ाधाम स्थित शीतला माता मंदिर परिसर और घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी जांची गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नवरात्र के पहले दिन कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Kausambi News: आईजी ने शीतला माता मंदिर ...