Kausambi News: धान क्रय केंद्र खोलने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सकिपा के नेता एवं जिपं सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को एडीएम शालिनी प्रभाकर से मुलाकात की। उन्होंने सिराथू ब्लॉक के साधन सहकारी समिति शमसाबाद, उदहिन खुर्द और मानपुर गौरा (जुवरा) समेत जिले के अन्य जरूरत वाले स्थानों पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले वर्षों में शमसाबाद और उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले गए थे, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों समेत कई गांवों के किसानों को दूर जाना पड़ा था। इस बार किसानों की सुविधा के लिए अधिक संख्या में क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए। इससे किसानों का बिचौलियों से भी बचाव होगा। एडीएम ने मांगपत्र स्वीकार करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.