Kausambi News: धर्मांतरण के आरोप पर मजार में की गई तोड़फोड़
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित मजार में गुरुवार को धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में मुस्लिम समुदाय के चार लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में उनको छोड़ दिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की तहरीर पर मुकदमा नहीं कायम किया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।
घटना का विवरण शहजादपुर गांव में सैयद सलार गाजी मियां की मजार है। गुरुवार दोपहर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मजार पर पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। चर्चा रही कि मजार में मौजूद मुस्लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.