कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: दारानगर की 247वीं ऐतिहासिक सजीव रामलीला में गुरुवार को म्योहरा में धनुष यज्ञ की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र सहित अन्य पात्रों ने अपने-अपने किरदारों का प्रभावशाली अभिनय किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। भगवान श्रीराम की लीला देखकर दर्शक भक्तिभाव में डूब गए। दारानगर के पंडित विपुल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में अनेक राजा शिवधनुष उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। यह भी पढ़ें- Buxar News: रामलीला: धनुष यज्ञ का मंचन का दर्शकों ने लिया आनन्द इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम धनु...