Kausambi News: धनतेरस को लेकर बाजार में उत्साह, व्यापारियों ने मंगवाए नई डिजाइनों के बर्तन
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खासकर बर्तन कारोबारियों में इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद से उत्साह है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के चलते लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार नए बर्तन खरीदते हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए व्यापारियों ने भी दुकानों को नए डिजाइनों और आकर्षक बर्तनों से सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार बाजार में स्टील, पीतल, तांबा और एल्युमीनियम के पारंपरिक बर्तनों के साथ चीनी मिट्टी और क्रॉकरी से बने आकर्षक बर्तनों की भी मांग रहने की उम्मीद है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए व्यापारियों ने प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत अन्य बड़े शहरों से बर्तनों के नए स्टॉक के ऑर्डर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.