कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर अनेठा गांव में दो हजार रुपये के लिए कुल्हाड़ी से हमला कर एक किसान की हत्या का प्रयास किया गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर अनेठा निवासी गोलू सोनकर ने बताया कि पिछले दिनों उसके पिता मसुरियादीन ने गांव के ही रहने वाले महेंद्र सोनकर के हाथ दो हजार रुपये की तिल्ली बेची थी। इसका रुपया उधार था। पीड़ित के मुताबिक, रविवार की शाम उसके पिता तकादा करने गए तो आरोपी ने तैश में आकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इससे पीड़ित के पिता बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजन एंबुलेंस की मदद से उनको सिराथू सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने स...