Kausambi News: दो विद्यालयों की छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देश पर सोमवार को महादेव सिंह बाल कन्या इंटर कॉलेज अंबाई बुजुर्ग व शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज भटपुरवा में छात्राओं को सर्विकल कैंसर यानी बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने टीकाकरण के साथ छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक भी किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सर्विकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। यह प्रायः एचपीवी संक्रमण के कारण होता है इसलिए समय पर एचपीवी टीकाकरण कराएं। स्वास्थ्य कर्मी ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि आप सभी व्यक्तिगत स्वच्छता संतुलित एवं पौष्टिक आहार, योग-व्यायाम करने एवं समस्या आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाने से इस बीमारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.