कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- हाईमास्ट लाइट खराब होने से चौराहे पर अंधेरा Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी म्योहर गांव के मजरा बड़ा तालाब चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट दो माह से खराब है। मामले की शिकायत चौराहे के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी से किया। बावजूद इसके खराब हो चुकी लाइट को बनवाया नहीं जा रहा है। बड़ा तालाब चौराहे पर अंधेरा दूर करने लिए तीन वर्ष पहले हाईमास्ट लाइट जिला पंचायत द्वारा लगवाई गई थी। लाइट लगने के बाद न केवल चौराहे के दुकानदारों बल्कि बड़ा तालाब में रहने वाले लोगों को काफी राहत थी। ग्रामीणों की माने तो रात में हाईमास्ट लाइट जलने से उनके घरों के सामने भी इतना उजाला रहता था कि वह किसी भी व्यक्ति को आसानी से पहचान सकते थे। लेकिन दो माह से लाइट के खराब होने के बाद चौराहे पर तो अंधेरा छाया ही रहता है लोगों के घरों के सामन...