Kausambi News: दो महिलाओं की पिटाई के मामले में केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव की सुमित्रा देवी ने बताया कि मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी संतोष कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पिटाई कर दी। वहीं, सरायअकिल के अतरसुइया गांव की रीता देवी पत्नी इंद्रजीत ने बताया कि तीन अक्तूबर को ससुर भगौतीलाल, सास, जेठ होरीलाल व जेठानी ने उसकी पिटाई की थी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारियों ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.