कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- Kausambi News: चरवा थाने के समसपुर गांव में सोमवार रात चरवा-मनौरी मार्ग पर बंदर वाली बाग के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दूधिया की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज शव को पीएम के लिए भेज दिया। समसपुर गांव निवासी राजू प्रजापति (55) दूध बेचने का काम करते थे। सोमवार रात चरवा चौराहे स्थित एक डेयरी में दूध देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंदर वाली बाग के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राजू सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे अंजनी पांडेय भी घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार ...