कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: पिपरी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, चांदी की एक जोड़ी पायल और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। डीएसपी चायल शिवांक सिंह के मुताबिक, फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी बेला देवी के घर में 10 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। चोर घर से पांच हजार रुपये और चांदी की दो जोड़ी पायल ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। गुरुवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुंगवा बाग के पास दबिश दी। वहां दो मोटरसाइकिलों पर बैठे संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने किशन पासी निवासी मंदर, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने घर में चोरी के साथ म...