Kausambi News: दो पक्षों में मारपीट, महिलाएं समेत चार घायल
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: चरवा थाने के सझिया मजरा चरवा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन में लगे पेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सझिया गांव निवासी भगौती प्रसाद पुत्र बैजनाथ ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी जमीन में लगे पेड़ को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और आरोपितों ने भगौती प्रसाद के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची भगौती प्रसाद की पुत्रियां मनीषा और रीता भी मारपीट की चपेट में आ गईं। आरोप है कि दूसरे पक्ष की उर्मिला देवी भी घटना में घायल हुई है। मारपीट में सभी को चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.