Kausambi News: दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर को पड़ोसी विनय सरोज पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। वहीं दूसरी तरफ से बनई लाल ने विपक्षी कुलदीप कुमार व उसके भाई आशीष कुमार तथा तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.