Kausambi News: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 20 लोगों पर मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में शनिवार शाम खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे। इनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले में हलका दरोगा की तहरीर पर नामजद व अज्ञात समेत 20 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक कुमार शंकरम् ने बताया कि शनिवार की शाम वह झगड़े की सूचना पर रसूलपुर बदले गांव पहुंचे। वहां खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के लोग मारपीट कर रहे थे। हालात पूरी तरह से बेकाबू थे। स्थिति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए महगांव, हर्रायपुर व मूरतगंज चौकी की फोर्स बुलानी पड़ी। भारी पुलिस बल को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। एसआई ने एक पक्ष के सुरेश कुमार, अजय यादव, दिव्यांशु यादव, उज्जवल यादव, सोनू यादव, सुनील यादव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.