Kausambi News: दो पक्षों के बीच चटकी लाठी, पांच लोग जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दंपती समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक कालिका प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम झगड़े की सूचना पर फोर्स के साथ वह कुंआडीह पहुंचे। वहां देखा कि पुरानी बातों को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष से महेंद्र रैदास, उसके बेटे रामराज व पत्नी मीना देवी को चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दंपती समेत छह घायल जबकि, दूसरी तरफ से अर्जुन और उसका बेटा कुलदीप जख्मी हुए। पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। एंबु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.