Kausambi News: दो किशोरियों को किया अगवा, युवती फरार
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 24 अक्तूबर की सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि सोनारन टोला मोहल्ले का मंजीत बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इसी क्षेत्र की एक महिला ने अपने रिश्तेदार आलोक निवासी चक सहाबुद्दीनपुर के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। उसकी बेटी 24 अक्तूबर की रात गायब हुई थी। इसी तरह पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 19 साल की बेटी को रविवार की दोपहर चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का कैलाश बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.