Kausambi News: दोआबा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समूचे दोआबा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस लाइंस समेत जिले भर के थाने-चौकियों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। इसके अलावा गांवों व कस्बों में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही समूचा दोआबा श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अत्यंत की कठिन समय में हुआ था। भगवान की मांता देवकी व पिता वसुदेव को कंश ने हथकड़ी व बेड़ियों से जकड़कर कारागार में डाल रखा था। लेकिन भगवान का जन्म होते ही देवकी-वसुदेव की हत्थकड़ी व बेड़िया टूटकर गिर गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आधी रात जन्मे कान्हा, गूंज उठा 'नंद के घर आनंद भयो' इसके बाद उन्होंने जीवन में विभिन्न प्रकार की लीलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.