कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: दोआबा में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां रविवार देर शाम पूरी हो गईं। जयकारों के बीच गणपति की प्रतिमाएं पूजा पंडालों तक पहुंचाई गईं। पंडालों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में जिले के 82 पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि सभी पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पूजा और आरती के समय विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- Mohoba News: भक्तों के विघ्न हरने के लिए घर- घर पहुंच रहे गजानन थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ...