कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने रत्नावली सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला पहलवान एवं कौशाम्बी की बेटी कुमारी हर्षिता सिंह का बुधवार को स्वागत एवं अभिनंदन किया। हर्षिता ने हरियाणा के करनाल में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की महिला पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इसे लेकर बेटी हर्षिता सिंह को सम्मानित किया गया। उनकी यह शानदार उपलब्धि पूरे कौशाम्बी जनपद के लिए गौरव का विषय है। कहा, हर्षिता की सफलता हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है कि प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- वंशिका ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरुण केसर...