कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थांभा गांव की रीता देवी पत्नी ज्ञानचंद्र ने बताया कि उसका पति छत्तीसगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।पीड़िता के मुताबिक, 19 अक्तूबर की सुबह वह मायके से अपने घर पहुंचकर सफाई कर रही थी। तभी देवर अखिलेश पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पायल बदलने गई महिला को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...