Kausambi News: देवर ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के अवाना आलमपुर गांव की रचना देवी ने बताया कि उसका पति कुलदीप कुमार परदेश में रहकर मजदूरी करता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता की मानें तो शुक्रवार की शाम पानी लगाने की बात को लेकर खेत में मौजूद देवर प्रदीप कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पटककर लात-घुसों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.