कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से रात में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जा रही है। वहीं सुबह होते ही तेज धूप निकलने से उमस बढ़ जा रही है। बारिश और धूप के बीच बढ़ी उमस से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। मंगलवार की रात में बारिश होने के बाद मेडिकल कॉलेज, एसपी कार्यालय, सदर ब्लॉक परिसर समेत नया नगर, जामा मस्जिद, मंसूर नगर और आसपास के कई इलाकों में पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को सुबह तक जलभराव से जूझना पड़ता है। पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह बारिश का असर कम होते ही तेज धूप निकल आती है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और ज्यादा महसूस ...