Kausambi News: दुष्कर्म के बाद शादी से किया इनकार, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: युवती के साथ शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज इलाके की युवती का कहना है कि प्रयागराज के करेंदा का पुरवा निवासी अब्दुल रहीम रिश्तेदार है। पीड़िता के मुताबिक, चार अक्तूबर की रात वह घर पर अकेली थी। मां बड़ी बेटी के यहां तो परिवार के बाकी सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी अब्दुल रहीम घर आया। उसने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पहले तो आरोपी व उसके परिजन शादी के लिए राजी थे। 25 अक्तूबर को दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच निकाह को लेकर बातचीत हुई तो आरोपी ने विवाह करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.