Kausambi News: दुर्गा भाभी सेतु को जोड़ने वाली सड़क धंसी
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: लगातार हो रही बारिश से प्रमुख मार्गों और पुलों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। शहजादपुर की ओर से प्रतापगढ़ जाने वाले क्रांतिकारी दुर्गा भाभी सेतु के पास सड़क का एक हिस्सा मिट्टी के कटान के चलते धंस गया। सड़क और पुल के मिलान वाले स्थान पर करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहजादपुर-प्रतापगढ़ पुल को जाने वाली सड़क के नीचे की मिट्टी पानी के तेज बहाव से कटती चली गई। इसके चलते शहजादपुर की तरफ से पुल के पास सड़क का किनारा अचानक धंस गया। सड़क के नीचे मिट्टी खिसकने से बना गहरा गड्ढा लगातार बढ़ने की आशंका है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो सड़क का बड़ा हिस्सा भी इसकी चपेट में आ सकता है। क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.