Kausambi News: दुर्गा पूजा पंडाल में करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मुरादपुर गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चरवा थाने के कठरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (22) पुत्र स्व. धारा सिंह पटेल बचपन से ही अपने ननिहाल पिपरी के मुरादपुर गांव में मामा श्रीकांत के साथ रहता था। मामा के अनुसार शुक्रवार रात राजेंद्र गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में चल रहे कार्यक्रम को देखने गया था। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजरे बिजली के तार में फंस गया। तार टूटकर उसके हाथ में लिपट गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.