Kausambi News: दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हुआ पति, पत्नी ने लगाई गुहार
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: चरवा थाने के हिंगवाही (बबुरा) गांव की एक विवाहिता ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने, दुधमुंहे बच्चे को अपने साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिंगवाही (बबूरा) निवासी रीता देवी ने बताया कि उसकी शादी नौ मई 2025 को संजीव पटेल के साथ हुई थी। दंपती का करीब डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। आरोप है कि करीब एक माह पहले पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। आरोप है कि रविवार रात पति महिला के मायके पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दुधमुंहे बच्चे को अपने साथ उठा ले गया। इसके बाद से वह बच्चे को वापस नहीं कर रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.