Kausambi News: दुकान में बैठे मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की चंद्रवती पत्नी वासुदेव ने बताया कि उसने घर पर ही दुकान खोल रखी थी। गुरुवार की शाम दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोस का रहने वाला दानू दुकान पर आया। दिया गया सिलेंडर मांगने की बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता अनीस को भी बुला लिया। इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.