Kausambi News: दुकान में कहासुनी होने पर घर किया हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के क्यामउद्दीनपुर गांव में दुकान में कहासुनी होने के बाद युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रात 11 बजे धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावरों ने महिला व बच्चे को पीटा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। क्यामउद्दीनपुर गांव की संदीपा कुमारी ने संदीपनघाट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम को गांव की ही दुकान में उसके पति धर्मेंद्र की लाला से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था। रात करीब 11 बजे लाला अपने भाई अनु, मनु, अंशु के साथ लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ आया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। उसकी सास व बच्चे को बेरहमी से पीटा। इस दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.