कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी गोलू जायसवाल ने गांव के ही एक युवक पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी पहुंचा और बिना वजह झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...