Kausambi News: दीवार फांदकर चोरों ने मकान खंगाला, लगाई आग
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बेला गांव में शुक्रवार की रात दीवार फांदकर चोरों ने एक मकान खंगाल डाला। इसके बाद कपड़ों व कंप्यूटर को आग के हवाले कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर बेला निवासी सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात छत की तरफ से दीवार फांदकर चोर उसके मकान में घुस गए। इसके बाद आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद व करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने उठा ले गए। चोर कंप्यूटर का कुछ सामान भी साथ ले गए। इसके साथ कपड़ों को भी आग के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.