Kausambi News: दीपावली पर मेडिकल कॉलेज में 162 मरीज भर्ती, 30 से अधिक रेफर
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: दीपावली के दौरान तीन दिनों में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। शनिवार से सोमवार तक कुल 162 मरीज भर्ती किए गए। इनमें 30 से अधिक मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ा, जबकि 28 मरीज इलाज बीच में ही छोड़कर चले गए। मरीजों की बढ़ती संख्या, रेफरल और अधूरे उपचार के आंकड़ों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 49 मरीज भर्ती किए गए। इनमें आठ मरीज रेफर हुए, जबकि 13 ने इलाज बीच में ही छोड़ दिया। रविवार को 44 मरीज भर्ती हुए, जिनमें पांच रेफर और सात लामा हुए। वहीं, सोमवार को सबसे अधिक 69 मरीज भर्ती किए गए। इनमें नौ मरीजों को रेफर करना पड़ा, जबकि आठ मरीज इलाज अधूरा छोड़कर चले गए। इस तरह तीन दिनों में कुल 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.