कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चायल के चलौली गांव में बुधवार को स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बैसाखी और स्मार्ट छड़ी वितरित की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सेवा और सम्मान को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को ग्राम चलौली में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैसाखी और स्मार्ट छड़ी वितरित की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सके। इस दौरान सभी दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट के सचिव एवं संस्थापक दीपक सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य स...