Kausambi News: दिवंगत का अंतिम संस्कार करने से इनकार, हंगामा
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: कॉलेज प्रबंधक की कार की टक्कर से मौत का शिकार हुए करारी के भवनी का पूरा निवासी श्रमिक का गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वह मुआवजा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च दिए जाने की जिद करते हुए शव सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। डीएसपी कौशाम्बी दो थानों की फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलेज प्रबंधक ने मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। करारी थाना क्षेत्र के भवनी का पूरा गांव का 35 वर्षीय रामआसरे पुत्र धर्मदास सरोज मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह अपने चाचा 58 वर्षीय बचान सरोज पुत्र तीरू सरोज के साथ मजदूरी करने पश्चिमशरीरा (चांदेराई) स्थित डिग्री कॉलेज जा रहा था। दोनों एक ही बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.