Kausambi News: दिन में धूप, रात में ठंड सेहत पर पड़ रही भारी
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने से मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के बीच सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्दी-खांसी, सीजनल फ्लू और चर्म रोग से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पिछले 15 दिनों की तुलना में अस्पताल की कुल ओपीडी में कमी आई है। पहले जहां रोजाना 250 से 300 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 150 रह गई है। इनमें 50 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित पाए जा रहे हैं। मौसम में बदलाव के दौरान दिन में गर्मी महसूस होने पर लोग हल्के कपड़े पहनते हैं, जबकि रात में ठंड बढ़ने से शरीर को तापमान के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ धूल और शुष्क हवा भी कुछ लोगों में एलर्जी, छींक, नाक बहने और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.